सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानुसार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावटखोरी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए देहरादून में असिस्टेंट कमिश्नर ड्रग्स कंट्रोलर तजबीर सिंह ने क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का गठन किया है। इस टीम का उद्देश्य बाजार में बिकने वाले खाद्य उत्पादों की नियमित जांच करना तथा किसी भी प्रकार की मिलावट पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई करना है।
असिस्टेंट कमिश्नर ड्रग्स कंट्रोलर ताजबीर सिंह ने बताया कि विशेष रूप से दूध उत्पादों जैसे पनीर, दही एवं अन्य डेयरी आइटम पर विभाग द्वारा समय-समय पर छापेमारी की जा रही है। दुकानदारों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे नकली पनीर या मिलावटी उत्पादों की खरीद-फरोख्त से दूर रहें और गुणवत्ता सुनिश्चित करें।
उन्होंने जानकारी दी कि हाल ही में हरिद्वार जिले में लगभग 150 क्विंटल और देहरादून जिले में करीब 50 क्विंटल संदिग्ध पनीर को जांच के बाद नष्ट किया गया था।
इसके अतिरिक्त विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश जारी किए हैं कि वे पुलिस के साथ मिलकर राज्य की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाएं, ताकि नकली खाद्य उत्पादों की राज्य में एंट्री रोकी जा सके।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आम जनता से भी अपील की गई है कि संदिग्ध खाद्य पदार्थों की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

More Stories
देहरादून के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार — आवास सचिव ने एमडीडीए की प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण
जनजाति समुदाय के उत्थान को सरकार प्रतिबद्ध — सीमांत क्षेत्रों के निवासी देश की सीमा के प्रहरी: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरे करने के सख्त निर्देश