मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डोल आश्रम अल्मोड़ा में कल्याणिका हिमालय देवस्थानम के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाग किया। उन्होंने 1100 कन्याओं का पूजन करने के साथ ही नर-नारायण मूर्तियों का अनावरण किया एवं श्रीयंत्र में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्वि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि परम पूज्य महाराज कल्याणदास जी ने एक साधक के रूप में पांच दशकों तक लगातार साधना की और सम्पूर्ण भारत वर्ष के अन्दर अनेकों ऐसे प्रकल्प खड़े किए, जिनके माध्यम से सामाजिक कार्य चल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी को बुद्व पूर्णिमा की बधाई देते हुए महात्मा बुद्ध के धर्म, शान्ति एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नये उत्तराखण्ड का संकल्प लेकर निरन्तरता से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार एक कठोर धर्मान्तरण का कानून लेकर आयी है। भूमि अतिक्रमण को भी समाप्त किया जाएगा तथा समान नागरिक संहिता को लागू किया जाएगा। इस अवसर पर जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह मेहरा, विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूज्य महाराज कल्याणदास जी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, सुभाष पाण्डे आदि उपस्थित रहे।
More Stories
उत्तराखंड के किसानों के उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के लिए कीवी की पहली खेप को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस मुख्यालय का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को पुलिस व्यवस्था दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ने आवास से पिथौरागढ़ में आयोजित हिलजात्रा महोत्सव को वर्चुअली सम्बोधित कर सभी को हिलजात्रा पर्व की शुभकामनाएँ दी