मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में सपरिवार द केरला स्टोरी फिल्म देखी। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे बिना गोली और बम के देश में आतंकवाद फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिल्म में इस तथ्य को भी प्रदर्शित किया गया है कि किस तरह से बालिकाओं का ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। उन्होंने इस फिल्म को वास्तविकता से परिचित कराने तथा धर्मान्तरण एवं आतंकवाद के विरूद्ध जनजागरूकता को बढ़ावा देने वाली बताया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचन्द अग्रवाल, श्री गणेश जोशी, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री दुर्गेश्वर लाल, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल, भाजपा नेता श्री अजेय कुमार, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी आदि उपस्थित थे।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन