रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पंचायत, नगर पालिका और नगर पंचायतों को केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लगातार स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके। केदारनाथ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर आज मंदाकिनी नदी के तटों समेत विभिन्न स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि सफाई अभियान के दौरान लगभग ढाई क्विंटल प्लास्टिक कचरा 30 थैलों में एकत्रित किया गया। उन्होंने बताया कि सफाई अभियान के साथ ही गंदगी फैलाने पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अब तक 64 व्यक्तियों का चालान कर 36 हजार 700 सौ रुपए की धनराशि अर्थदंड के रूप में वसूल की गई है।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता