केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का दल आज से 14 जून तक पौड़ी जिले में जल शक्ति अभियान ’कैच द रेन’ के कार्यों की समीक्षा करेगा। अभियान के केन्द्रीय नोडल अधिकारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और जल के अवैज्ञानिक दोहन के चलते जल संकट विश्वव्यापी हो चुका है। उन्होंने कहा कि शहरों में भूमिगत जल के नीचे जाने और पहाड़ों में जल स्त्रोत व झरनों के सूखने के कारणों पर मंथन करना होगा। अभियान में शामिल वरिष्ठ वैज्ञानिक तकनीकि करम सिंह ने कहा कि जल शक्ति, अमृत सरोवर अभियान और वृक्षारोपण के साथ-साथ मृदा संरक्षण व संवर्द्धन में परम्परागत तरीकों पर काम करना हेागा।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता