हेमकुंड साहिब आने वाले श्रद्धालुओं को इन दिनों प्रकृति के सुंदर नजारे देखने का मौका मिल रहा है। हेमकुंड साहिब के पैदल मार्ग के आसपास ही इन दिनों राज्य पुष्प ब्रह्मकमल सहित नाना प्रकार के पुष्प खिले है। फूलों की घाटी से लेकर हेमकुंड साहिब तक पूरी घाटी रंग बिरंगे फूलों के मनमोहक छटा बिखेर रही है, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक खासे उत्साहित है। हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिद्रा ने बताया कि इस वर्ष हेमकुंड वैली में अचम्भित करने वाले नाना प्रजाति के फूलों का अंबार लगा हैं। उन्होंने कहा कि हेमकुंड यात्रा सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर अच्छी व्यवस्थाएं की है। इस साल अब तक 130486 से अधिक श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुॅचे है।

More Stories
6.75 करोड़ की जमीन धोखाधड़ी का आरोपी भू-माफिया गिरफ्तार, 25 हजार के इनामी के पास मिली अवैध पिस्टल
नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन, खेल जगत में शोक की लहर