केन्द्र ने आज तत्काल प्रभाव से लैपटॉप, टैबलेट और पर्सनल कम्प्यूटर के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने एक अधिसूचना में बताया कि इन सामानों के आयात की अनुमति प्रतिबंधित आयातों के लिए वैध लाइसेंस पर ही दी जायेगी। डाक या कूरियर के माध्यम से ई-कॉमर्स पोर्टल से खरीदे गए कम्प्यूटर सहित एक लैपटॉप, टैबलेट और ऑल-इन-वन पर्सनल कम्प्यूटर के आयात के लिए आयात लाइसेंसिंग आवश्यकता से छूट प्रदान की गई है। अनुसंधान और विकास, परीक्षण, मरम्मत और वापसी तथा पूंजीगत वस्तु के एक अनिवार्य हिस्से वाली वस्तुओं के लिए प्रति इकाई 20 वस्तुओं तक की छूट भी दी जाती है।

More Stories
देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा आकर्षण, सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का CM धामी ने किया लोकार्पण; कॉलेज विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त एंट्री
सही नीतियों और नेक इरादों से देश में आया बड़ा बदलाव, पिछले 12-13 वर्षों में करीब 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए: PM मोदी
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथ मना लोकपर्व इगास, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों और नृत्यों ने बांधा समां