राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने कहा है कि भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस- ITBP सीमाओं की सुरक्षा के अलावा कई आंतरिक सुरक्षा अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्यपाल ने आज देहरादून में आईटीबीपी के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह से मुलाकात के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी हिमालय क्षेत्र में प्राकृतिक आपदाओं के लिए फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में राहत और बचाव अभियानों का संचालन भी करती है जो उत्तराखण्ड जैसे राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। राज्यपाल ने महानिदेशक से वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के सम्बन्ध में चर्चा की और कहा कि उत्तराखंड के परिपेक्ष्य में आईटीबीपी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने किया ‘बाला गौरिया’ के टीजर और पोस्टर का लोकार्पण; अक्टूबर के पहले सप्ताह में रिलीज की संभावना
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति