वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा है कि इको टूरिज्म के जरिए प्रदेश के दो लाख से ज्यादा युवाओं को जल्द ही रोजगार दिया जाएगा। उत्तराकाशी जिले के अगोड़ा गावं में आयोजित गणेश महोत्सव में वन मंत्री ने बताया कि सरकार जल्द ही वन क्षेत्र के अंदर इको टूरिज्म जोन खोलेगी, जिसके जरिए वहां के स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे होने वाली कमाई का 90 प्रतिशत हिस्सा स्थानीय लोगों को मिलेगा जबकि 10 फीसदी हिस्सा राज्य सरकार को जाएगा। इस दौरान श्री उनियाल ने जिले की संगम चट्टी से सेकू-मांजी मार्ग निर्माण के लिए पचास लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

More Stories
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन को मुख्यमंत्री धामी ने किया फ्लैग ऑफ, “क्यालु- हिम तेंदुआ” शुभंकर का अनावरण
22 दिनों में 5.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, बेहतर व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं में उत्साह
डीएम सविन बंसल के जनदर्शन में 239 शिकायतों का निस्तारण, विधवाओं-बेटियों को राहत