प्रधानमंत्री Narendra Modi के आह्वान पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने आज हल्द्वानी स्थित शहीद पार्क में ‘‘स्वच्छता ही सेवा पखवाडा’’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘कचरा मुक्त भारत अभियान’’ में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 2014 से शुरु हुआ स्वच्छता अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका है। श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत 12 करोड़ इज्जत घर बनवाकर शहर और गांव को स्वच्छता से जोड़ने के साथ ही देश की महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान दिया है वह अनुकरणीय है।

More Stories
दीपावली के बाद दून की हवा हुई जहरीली, AQI 259 तक पहुंचा; सांस के मरीजों की बढ़ी चिंता
राज्य स्थापना दिवस पर PM मोदी का CM धामी को पत्र, उत्तराखंड की 26 साल की विकास यात्रा और उपलब्धियों की सराहना
23 साल पुराने मामले ने फिर पकड़ा तूल, हरक सिंह रावत पर जैनी ने लगाए गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट और केस दोबारा खोलने की मांग