केंद्रीयसहकारिता और गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि उत्तराखंड की पांचों सीट परभारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेगी। देहरादून में पत्रकारों सेबातचीत में श्री शाह ने कहा कि केन्द्र की तरह राज्य सरकार भी प्रदेश में बेहतरकार्य कर रही है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रचार के तमाम माध्यमों का सदुपयोग करने को कहा।इस दौरान श्री शाह ने सभी पार्टी पदाधिकारियों से राज्य और केन्द्र सरकार कीजनकल्याणकारी योजनाओं के जनता में प्रभाव को लेकर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंनेसोशल मीडिया और अन्य जनसंचार माध्यमों से केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने को भी कहा।

More Stories
मुख्यमंत्री ने किया ‘बाला गौरिया’ के टीजर और पोस्टर का लोकार्पण; अक्टूबर के पहले सप्ताह में रिलीज की संभावना
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति