गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रदेश की सोनिया देवी ने कयाकिंग और कैनोइंग तथा कार्तिक राणा ने तीरंदाजी स्पर्धा में रजत पदक अर्जित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने अब तक तीन स्वर्ण, छह रजत और 11 कांस्य पदकों के साथ ही कुल 20 मेडल हासिल किए है।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता