February 10, 2026

UKND

Hindi News

उत्तराखंड में 23 नवंबर से शुरू होने जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियां जिलास्तर पर जोरों पर

उत्तराखंड में 23 नवंबर से शुरू होने जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियां जिलास्तर पर जोरों पर हैं। यात्रा के जरिए केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां लोगों तक पहुंचायी जाएगी। साथ ही अबतक केंद्र सरकार की योजनाओं से पात्र वंचित लाभार्थियों को भी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां भी लोगों तक पहुंचायी जाएगी।