केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग में क्षतिग्रस्त हुए मार्ग को लेकर, आज अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग श्निर्भय सिंह ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में सोनप्रयाग एवं गौरीकुंड के बीच क्षतिग्रस्त हुए डेढ़ मीटर राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने के लिए पोकलैंड मशीन के जरिए कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोनप्रयाग पुल के पास क्षतिग्रस्त सड़क का पुश्ता निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता डीडीएमए श्री विनय झिंक्वाण ने अवगत कराया कि केदारनाथ पैदल मार्ग कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गया है तथा लगभग 15 स्थान ऐसे हैं जहां पैदल सड़क मार्ग पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। श्री विनय झिंक्वाण ने कहा कि केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने के लिए श्रमिकों द्वारा विषम परिस्थितियों में मरम्मत एवं निर्माण कार्य निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम से छोटी लिनचोली तक क्षतिग्रस्त पैदल यात्रा मार्ग को आवाजाही हेतु सुचारू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि श्रमिकों द्वारा क्षतिग्रस्त केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग को खोलने के लिए कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है, किन्तु खराब मौसम के कारण श्रमिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत कार्य निरंतर नहीं हो पा रहा है।

More Stories
‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण, सुरक्षा व पुनर्वास व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के दिए निर्देश
हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातें