मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा बैडमिंटन खिलाड़ी, देवभूमि के सपूत लक्ष्य सेन जी से फोन पर बात कर उन्हें पेरिस ओलंपिक-2024 में शानदार खेल कौशल के प्रदर्शन हेतु बधाई दी एवं प्रोत्साहित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में उन्हें भले ही बिना पदक के लौटना पड़ रहा हो, लेकिन लक्ष्य ने अपने अथक परिश्रम एवं खेल भावना से यह सुनिश्चित कर दिया है कि भारतीय बैडमिंटन का भविष्य स्वर्णिम है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि अपनी प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट खेल कौशल से लक्ष्य सेन अगले ओलंपिक में करोड़ों भारतवासियों की उम्मीदों को पूरा कर “स्वर्ण लक्ष्य” को अवश्य साकार करेंगे।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता