मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 31 जुलाई को हुई अतिवृष्टि के बाद से गौरीकुण्ड-केदारनाथ मार्ग से लापता भराड़ीसैण निवासी हिमांशु नेगी के घर पर जाकर उनके परिवार से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमांशु की खोजबीन जारी है।
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से फोन पर वार्ता करते हुए निर्देश दिए कि सर्च अभियान में और तेजी लाई जाए। उन्होंने हिमांशु नेगी के परिजनों को भरोसा दिलाया कि हिमांशु की खोजबीन के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल सर्च अभियान में लगे हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने हिमांशु नेगी के पिताजी श्री नरेन्द्र सिंह, उनके दादाजी व परिजनों से मुलाक़ात कर कहा कि धैर्य बना कर रखें। राज्य सरकार द्वारा प्रभावित परिवार को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक श्री भूपाल राम टम्टा और जिलाधिकारी चमोली श्री हिमांशु खुराना भी मौजूद थे।

More Stories
भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, अब छह महीने ऊखीमठ में होंगे दर्शन
भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, मां यमुना की डोली खरसाली के लिए रवाना
राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी ने किया विकास पुस्तिका का विमोचन, ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां