बिजलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है,30 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए आबकारी निरीक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। गैरसैंण में शराब की दुकान मालिक से 30000 रुपये की डिमांड की थी। जिसके बाद बिजलेंस की टीम ने रिश्वत खोर आबकारी निरीक्षक जसवीर सिंह को कर्णप्रयाग क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
विजलेन्स उत्तराखण्ड ने कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सतर्कता की टीम ने शक्ति नगर स्थित उसके आवास से इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, जयबीर सिंह ने शराब दुकान के निकासी पास न होने का भय दिखाकर रिश्वत की मांग की थी। सतर्कता विभाग ने मौके पर पहुंचकर ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए निरीक्षक को गिरफ्तार किया। आरोपी जयबीर सिंह की गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम ने उनके आवास की तलाशी ली और चल-अचल संपत्ति की जांच शुरू की। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ जारी है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरुगेसन ने इस सफल ट्रैप ऑपरेशन के लिए टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
आवास एवं शहरी विकास विभाग में सुधारों पर केंद्र से 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
विंटर कार्निवाल में मुख्यमंत्री धामी का संदेश: युवा नेतृत्व ही प्रदेश और देश का भविष्य