उत्तराखंड में किशोरी से दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इस मामले में आरोपी सात माह से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपना मकान बेच दिया और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था, अब पुलिस की पकड़ में आ चुका है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर थाना पिरान कलियर में दिल्ली से प्राप्त जीरो FIR के आधार पर 7 मार्च 2024 को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी पर धारा 363, 366, 376/1, 354B, 506 IPC और 3/4 POCSO एक्ट के तहत आरोप लगाए गए हैं। नाबालिक और महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेने के लिए एसएसपी हरिद्वार ने सख्त दिशा निर्देश जारी किए थे, जिसके बाद कलियर पुलिस ने तुरंत एक टीम बनाई।
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी और सर्विलांस तकनीक का इस्तेमाल किया। अंततः, आरोपी अनवार पुत्र शाहिद, निवासी म.न. 313 सेक्टर 23 संजय नगर, थाना मधुबन बापूधाम, जनपद गाज़ियाबाद को हापुड़, उत्तर प्रदेश से पकड़ने में सफलता हासिल की।

More Stories
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
हरिद्वार में फिल्म शूटिंग के दौरान विवाद, ‘बार एंड कैफे’ बोर्ड पर हिंदू संगठनों का हंगामा
MBA छात्रा के लापता होने के छह दिन बाद भी सुराग नहीं, 150 सदस्यीय टीम चला रही सर्च ऑपरेशन