गौचर के ग्रेफ चौराहे पर तीन दिन से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को नगरपालिका दुरुस्त नहीं कर पायी है, इलाके में छाया हुआ है अंधेरा।
नगरपालिका क्षेत्र गौचर के ग्रेफ चौराहे पर पिछले तीन दिनों से स्ट्रीट लाइट खराब होने से इलाके में अंधेरा छाया हुआ है। लेकिन नगरपालिका प्रशासन अभी तक बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक नहीं कर पाया है। जिससे लोगों में नगरपालिका की उदासीनता के प्रति भारी नाराजगी बनी हुई है।
स्थानीय व्यापारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं मनीष चौहान, मुकेश लखेड़ा आदि का कहना है कि तीन दिन से बंद पड़ी ग्रेफ चौराहे पर लगाई गई स्ट्रीट लाइट खराब हो रखी है, जिससे हाईवे सहित इलाके में अंधेरा होने से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने नगरपालिका प्रशासन से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक किये जाने का आग्रह किया है।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता