वर्ष 2004 में हरिद्वार के एक बैंक में हुई डकैती में फरार चल रहे आरोपी को उत्तराखंड STF ने आखिर गिरफ्तार कर लिया है इसी मामले में पहले 3 आरोपियों को पुलिस द्वारा 2004 में ही गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि टीपू नामक एक अन्य आरोपी का एनकाउंटर भी 2004 में ही कर दिया गया था जबकि हाल में ही STF द्वारा गिरफ्तार किये गया आरोपी उदय पिछले 20 सालों से फरार चल रहा था, STF को मिली जानकारी के अनुसार यह आरोपी तमिल नाडु में सड़क किनारे हाल फिलहाल कपडे बेचने का काम कर रहा था जहाँ से इसे गिरफ्तार किया गया है , इससे पहले पुलिस द्वारा ढूंढने के काफी प्रयास किए गए थे और अभियुक्त के घर की कुर्की तक की गई थी लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी जिस पर पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा इस डकैती की गिरफ्तारी के लिए एक लाख रूपए की इनाम की घोषणा की गई थी।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता