राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की ओर से 4 नवंबर को हरिद्वार के चंडी घाट पर गंगा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम हर साल गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने की वर्षगांठ पर आयोजित किया जाता है। समारोह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत केंद्र और राज्य सरकार के कई लोग शामिल होंगे। गंगा उत्सव के दौरान गंगा संवाद का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रमुख हस्तियों, धार्मिक और आध्यात्मिक गुरुओं के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।

More Stories
‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण, सुरक्षा व पुनर्वास व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के दिए निर्देश
हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातें