प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा देश में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस ऐतिहासिक निर्णय के अंतर्गत उत्तराखण्ड में भी 4 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय के लिए समस्त उत्तराखण्डवासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय कैबिनेट का हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्कूलों को ₹5,872.08 करोड़ (लगभग) की अनुमानित लागत से बनाया जाएगा। जो 82,560 छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे और 5,388 स्थायी नौकरियों का सृजन करेंगे।
यह पहल न केवल देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए आयाम स्थापित करेगी, बल्कि दूरदराज क्षेत्रों में भी आधुनिक एवं सुलभ शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करेगी।

More Stories
धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गंगा संरक्षण, सीवरेज और स्वच्छता कार्यों की समीक्षा की
भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत