मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर बैठक के दौरान अधिकारियों को पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देखते हुए चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा तय समय अर्थात 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। ऐसे में यात्रा मार्ग पर यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए। साथ ही मुख्यमंत्री ने आम जनता से अपील की है कि आपके आसपास यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखे तो तुरंत ही नजदीकी थाना का सूचित करें। इसके अलावा उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने हेतु टोल फ्री नंबर जारी करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता