प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में 10 लोगों की मृत्यु हो गयी, जबकि 5 अन्य घायल हो गए हैं। दीपावली की रात नैनीताल जिले के जौरासी खैरना में एक वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से उसमें सवार 11 लोगों में से 6 लोगों की मृत्यु हो गयी, जबकि पांच अन्य घायलों को उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। राज्य आपदा मोचन बल के मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी ने बताया कि वाहन में स्थानीय लोग सवार थे। वहीं, रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरव गदेरा में भूस्खलन की चपेट में आने से एक घोड़ा मालिक की मृत्यु हो गई। उधर, नैनीताल के हल्द्वानी स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में दीपावली की रात अचानक आग लगने से तीन कर्मचारियों की मृत्यु हो गई। हल्द्वानी के पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने बताया कि करीब 22 दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन