उत्तराखंड में गर्मी बढ़ने के साथ ही पर्वतीय जिलों के जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। जंगलों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने आज देहरादून में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वनाग्नि से प्रभावित जिलों में जल्द ही नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दावानल की घटनाओं को रोकने के लिए बारिश पर ही निर्भर नहीं रहा जा सकता है, इसके लिए दीर्घकालीन योजना तैयार करने के साथ ही फील्ड पर उतरने की ज़रूरत है। श्री धामी ने जंगल में लगने वाली आग पर काबू पाने के लिए राजस्व पुलिस के साथ ही महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूहों और आपदा मित्रों का सहयोग लेने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन