भाजपा ने उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए दीवार लेखन अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य है कि पार्टी के नारे और विचार प्रदेश के हर कोने तक पहुंचें। इस अभियान का आगाज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड से किया। उनके साथ कई कैबिनेट मंत्री और पार्टी नेता भी शामिल थे।
दीवार लेखन अभियान में भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न बूथों पर दीवारों पर नारे लिखे हैं। इन नारों में से कुछ प्रमुख हैं- तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार, भाजपा ही विकास की गारंटी, आत्मनिर्भर भारत के लिए मोदी जी का साथ।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि यह अभियान पांच जनवरी से 12 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम पांच जगहों पर दीवार लेखन होगा। इस अभियान का प्रदेश संयोजक आदित्य चौहान है, जिनके सहयोग में चंडी प्रसाद भट्ट, गुरविंदर सिंह चंडोक और दिनेश आर्य काम कर रहे हैं।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
आवास एवं शहरी विकास विभाग में सुधारों पर केंद्र से 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
विंटर कार्निवाल में मुख्यमंत्री धामी का संदेश: युवा नेतृत्व ही प्रदेश और देश का भविष्य