देश की सेवा में सेवारत चमोली के लाल गौचर पनाई तल्ली निवासी सीमा सुरक्षा बल में सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार (50 वर्ष) शहीद हुऐ है। उनके पैतृक घाट कर्णप्रयाग में बीते रोज राजकीय सम्मान के साथ अन्त्येष्टि की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र कुमार मणिपुर के सोनीपीत जनपद में एक ऑपरेसन के दौरान जी/37 बीएसएफ की गाडी के गहरी खाई में गिरने से शहीद हुऐ है। शहीद का पार्थिव शरीर के उनके निवास स्थान गौचर पनाई तल्ली पहुंचने पर परिजनों में मातम छा गया। उनके निधन पर व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, नगरपालिका अध्यक्ष संदीप नेगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी, अंजू बिष्ट, समाजसेवी सुनील पंवार, जयकृत बिष्ट, उमराव सिंह नेगी, रघुनाथ सिंह बिष्ट, खुशाल सिंह नेगी, वार्ड सभासद गौरव कपूर, चैतन्य बिष्ट, विनीत रावत आदि ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया गया।
सहायक उप निरीक्षक शहीद सुरेन्द्र कुमार का अंतिम संस्कार कर्णप्रयाग स्थित उनके पैत्रिक घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान शहीद के सम्मान में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व अनेक गणमान्य लोगां ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। शहीद सुरेन्द्र कुमार अपने पीछे पत्नी रीना देवी, पुत्र रोहित कुमार 21 साल, पुत्री निशा 18 साल व पुत्र रोहन 15 साल को छोड़कर गये है।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
आवास एवं शहरी विकास विभाग में सुधारों पर केंद्र से 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
विंटर कार्निवाल में मुख्यमंत्री धामी का संदेश: युवा नेतृत्व ही प्रदेश और देश का भविष्य