केन्द्र ने आज तत्काल प्रभाव से लैपटॉप, टैबलेट और पर्सनल कम्प्यूटर के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने एक अधिसूचना में बताया कि इन सामानों के आयात की अनुमति प्रतिबंधित आयातों के लिए वैध लाइसेंस पर ही दी जायेगी। डाक या कूरियर के माध्यम से ई-कॉमर्स पोर्टल से खरीदे गए कम्प्यूटर सहित एक लैपटॉप, टैबलेट और ऑल-इन-वन पर्सनल कम्प्यूटर के आयात के लिए आयात लाइसेंसिंग आवश्यकता से छूट प्रदान की गई है। अनुसंधान और विकास, परीक्षण, मरम्मत और वापसी तथा पूंजीगत वस्तु के एक अनिवार्य हिस्से वाली वस्तुओं के लिए प्रति इकाई 20 वस्तुओं तक की छूट भी दी जाती है।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन