मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुमाऊं कमिश्नर सहित चंपावत, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ के जिलाधिकारियों और अन्य अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाने, विभागों को आपसी सामंजस्य बना कर काम करने और हर संभव परिस्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कल रात भारी बारिश हुई है और पिछले 2-3 दिनों से भारी बारिश होने के कारण कई क्षेत्रों में पानी भर गया है।
बाइट- मुख्यमंत्री, 46 सेकेण्ड
राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और उससे हुए भूस्खलन के कारण 100 से अधिक सड़क मार्गों पर यातायात अवरूद्ध है। सभी मार्गों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। अस बीच, मौसम विभाग ने चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में आज भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के अन्य जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
आवास एवं शहरी विकास विभाग में सुधारों पर केंद्र से 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
विंटर कार्निवाल में मुख्यमंत्री धामी का संदेश: युवा नेतृत्व ही प्रदेश और देश का भविष्य