मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उधमसिंह नगर जिले के लिए 16 करोड़ 34 लाख रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। बाजपुर में आयेजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार, उत्तराखंड को एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि पिछले 2 महीने में राज्य सरकार ने 18 हजार करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया है। आधारभूत संरचना विकास पर जोर देते हुए श्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के विकास के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर काम कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
आवास एवं शहरी विकास विभाग में सुधारों पर केंद्र से 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
विंटर कार्निवाल में मुख्यमंत्री धामी का संदेश: युवा नेतृत्व ही प्रदेश और देश का भविष्य