March 26, 2026

UKND

Hindi News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री श्री सतीश शर्मा ने मुलाक़ात की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री श्री सतीश शर्मा ने मुलाक़ात की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड में अध्ययनरत जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों की सुरक्षा के संबंध में चर्चा करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि यहां पढ़ रहे सभी छात्र पूर्णतः सुरक्षित हैं और राज्य सरकार हर स्तर पर उनके सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री धामी ने उत्तराखण्ड और जम्मू-कश्मीर के बीच समन्वय को और सशक्त बनाने को लेकर भी चर्चा की।