मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज घण्टाकर्ण मंदिर टिहरी में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने, मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत निर्मित विश्राम गृह निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने 11वें श्री घंटाकर्ण महायज्ञ एवं धार्मिक सांस्कृतिक मेले में प्रतिभाग करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि घंटाकर्ण देवता की पवित्र भूमि पर दूसरी बार पहुंचने का मौका मिला है।उन्होंने कहा कि केदारखंड के 148वें अध्याय में इसकी पौराणिकता का वर्णन मिलता है। उन्होंने कहा कि आज सनातन संस्कृति का परचम चारों ओर लहरा रहा है। आयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा की गत दिनों प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विदेशी धरती पर जिस तरह से सम्मान हुआ है, इससे हर भारतवासी गौरवान्वित हो रहा है।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन