उत्तरकाशी जिले में ‘‘अपणों स्कूल,अपणू_प्रमाण पत्र‘‘ योजना के तहत जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किये। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल इस योजना का लाभ सभी छात्रों को मिले इसके लिए जिले में प्रभावी कदम उठाए गए हैं। राजकीय बालिका इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 11वीं और 12वीं के छात्रों को स्थाई निवास, पर्वतीय क्षेत्र, जाति और आय प्रमाण पत्र वितरित किये गये। श्री रूहेला ने कहा कि इस योजना में छात्रों को 15 दिनों में प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर जिलाधिकारी ने छात्रों से अपने प्रमाणपत्रों को डिजीलॉकर में सुरक्षित रखने की अपील भी की।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
आवास एवं शहरी विकास विभाग में सुधारों पर केंद्र से 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
विंटर कार्निवाल में मुख्यमंत्री धामी का संदेश: युवा नेतृत्व ही प्रदेश और देश का भविष्य