हरिद्वार में बीती रात शादी समारोह में एक व्यक्ति ने हर्ष फायरिंग कर दी. हर्ष फायरिंग के दौरान गोली एक नौ साल के बच्चे को जा लगी. जिसमें बच्चे की मौत हो गई. देखते ही देखते शादी की खुशियां मातम में बदल गई. घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. मामले की जांच जारी है।
घटना शनिवार रात आठ बजे की ही है। मिली जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंद वाला गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करते समय एक व्यक्ति ने हर्ष फायरिंग कर दी. गोली लगने से नौ साल के बच्चे रियान की दर्दनाक मौत हो गई. देखते ही देखते शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद से मृतक बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस की टीम पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
आवास एवं शहरी विकास विभाग में सुधारों पर केंद्र से 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
विंटर कार्निवाल में मुख्यमंत्री धामी का संदेश: युवा नेतृत्व ही प्रदेश और देश का भविष्य