इस साल ध्वजदंड को भी बदला गया है,हर 3 साल में ध्वजदंड को बदलने की है परंपरा 41 सादे गिलाफ, 21 शनील गिलास,1दर्शानी गिलाफ चढ़ाए गए।
लाखों की संख्या में संगत मौजूद,दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड से बड़ी संख्या में संगत इस पर्व का बनी साक्षी। इस साल पंजाब के जिला चिक्का नवाशहर के राजेंद्र पाल सिंह व सतनाम सिंह के परिवार को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य मिला।
होली से ठीक पांच दिन बाद शुरू होने वाले झंडे जी मेले का आज विधि विधान के साथ आगाज हो गया है आज महाराज जी के जयकारों के साथ झंडा जी का अवरोहण किया गया इस मौके पर हजारों की तादाद में दूर दूर से आए संगतों ने झूम झूम कर गुरु राम राय महाराज जी के जय कारे लगाए।
इस मौके पर महाराज देवेंद्र दास ने बताया कि झंडे जी मेला महाराज श्री गुरु राम राय जी के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है सभी लोगों की आस्था झंडे जी में इस लिए लाखों की तादाद में यह संगते आती है सभी की मनोकामना यह पूरी होती है सभी संगतों की रुकने की व्यवस्था हमारी तरफ से की गई है।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन