प्रदेश के विभिन्न स्थानों में देश के वीर जवानों के सम्मान में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ,उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने टिहरी जिले के चम्बा में “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम में शामिल होकर स्वतंत्रता सेनानी गब्बर सिंह के परिजन और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने शिला फलकम पाटिका के सामने झण्डारोहण कर राष्ट्रगान, अमृत वाटिका में पौधा रोपण और मिट्टी हाथ में लेकर मातृभूमि की स्वतन्त्रता और उसके गौरव की रक्षा के लिए बलिदान हुए वीरों को याद कर पंचप्रण की शपथ ली। उधर, पौड़ी जिले के चंदोला राईं ग्राम पंचायत में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के तहत गांव में बनायी जा रही अमृत वाटिका के निर्माण से यहां के क्षेत्रीय लोगों में उत्साह है।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन