February 11, 2026

UKND

Hindi News

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरू होगा

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरू होगा। सत्र से पहले आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में सत्र को शांतिपूर्ण चलाने पर चर्चा की जाएगी। वहीं जिला प्रशासन सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि विधानसभा परिसर के चारों तरफ 300 मीटर की परिधि में कल से सत्र की समाप्ति तक धारा-144 लागू रहेगी। इस क्षेत्र में लाठी, डंडे और अन्य हथियारों का लाना-ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।