केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग के समीप भूस्खलन की खबर आ रही हैं।भूस्खलन के मलबे की चपेट में आने से एक तीर्थयात्री की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि अन्य दो तीर्थयात्री घायल बताये जा रहे हैं।मलबें की चपेट में आने से अन्य यात्रियों के भी दबे होने की संभावना जताई जा रही हैं।घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ़ के द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में भूस्खलन होने से तीन श्रद्धालु पहाड़ी से हुए भूस्खलन के मलबे की चपेट में आ गये,जिसमें से एक श्रदालु की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि दो अन्य घायल हो गये हैं।मौके पर पहुँचे राहत बचाव दल की टीमो द्वारा घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया हैं।उधर मौके पर एसडीआरएफ़ और ज़िला प्रशासन की टीमो के द्वारा सर्च अभियान जारी हैं।
सोनप्रयाग मुनकटिया के बीच ममबा आने से कुछ यात्री दबे होने की सूचना –
घायल व्यक्तियों का विवरण
1- नाम – जीवछ तिवारी पुत्र रामचरित्र
उम्र- 60 वर्ष।
निवासी- धनुवा नेपाल।
2- मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह
उम्र- 30 वर्ष।
निवासी – पश्चिम बंगाल।
3- छगन लाल पुत्र भक्तराम
उम्र – 45 वर्ष।
निवासी – जिला धार मध्यप्रदेश।
मृतक व्यक्ति का विवरण
1- नाम – गोपाल पुत्र भक्त राम
उम्र- 50 वर्ष।
निवासी- जोड़ा पोस्ट- राजोद
जिला – धार मध्यप्रदेश।
More Stories
पौड़ी : आंधी और बारिश का तांडव,एक कार के ऊपर गिरा पेड़
उत्तराखंड के चार बड़े खेल परिसरों को मिला नया नाम,शासनादेश हुआ जारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सीएम हेल्पलाइन 1905 पर दर्ज होने वाली शिकायतों के कई शिकायतकर्ताओं से बातचीत कर फीडबैक लिया