देहरादून, 21 मार्च 2026। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च से 25 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में “जन-जन की सरकार – 4 साल बेमिसाल” थीम के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
जनपद देहरादून में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में Pushkar Singh Dhami, मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार, 23 मार्च 2026 को अपराह्न 12:30 बजे संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण राज्य के अन्य 12 जनपदों में आयोजित कार्यक्रमों में भी किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम में तैनात सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों को भलीभांति समझें और आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम के दिन किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
उन्होंने निर्देश दिए कि मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और सफाई सहित सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर होने वाले सभी आयोजन मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार संचालित किए जाएं।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण और महिलाओं एवं युवतियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग को डीडीआरसी के माध्यम से दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र जारी करने और सहायक उपकरण वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
इसके अलावा विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति, जल संस्थान को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, जिला पूर्ति अधिकारी को जलपान व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग को मंच निर्माण और बैरिकेडिंग, नगर निगम को स्वच्छता व्यवस्था तथा पुलिस विभाग को सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी कर कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है।
प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों में 23 मार्च को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां सूचना विभाग द्वारा राज्य सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा और संबंधित साहित्य का वितरण भी किया जाएगा।

More Stories
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
धामी बने धुरंधर, उत्तराखंड विकास की राह पर तेजी से अग्रसर” – राजनाथ सिंह
केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों को किया जाएगा बाहर: अमित शाह