अयोध्या में श्री राम मंदिर के उद्घाटन के उपलक्ष्य में उत्तरकाशी के विकास भवन में राम वाटिका का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने लोगों से राम वाटिका को विकसित करने में अपना सहयोग देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने वाटिका में विभिन्न प्रकार के औषधिय पौधे का रोपण किया। वहीं बागेश्वर जिले में राम मंदिर के गर्भगृह में श्री राम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर क्षेत्र में श्री राम दरबार की शोभा यात्रा निकाली गई। नुमाइश मैदान में प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन