जी-20 शिखर सम्मेलन के तहत आज से ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान- AIIMS Rishikesh में आयोजित होने वाली यूथ-20 बैठक के लिए देश-विदेश के प्रतिनिधि पहुंच गए हैं। जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर सभी प्रतिनिधियों का स्वागत उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपरा के तहत टीका लगा कर और उन्हें रुद्राक्ष की माला पहना किया गया। इस मौके पर संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक दल ने ढोल दमाऊ, रणसिंघा तथा उत्तराखंडी लोक नृत्य एवं लोक गीतों के साथ अपनी प्रस्तुति दी। उत्तराखंड की लोक संगीत एवं लोक नृत्य के साथ विदेशी अतिथि भी नृत्य करने को उत्साहित दिखे। विदेशी अतिथियों में 18 युवा अतिथि संयुक्त राज्य अमेरिका तथा शेष 10 अतिथि भारत के थे।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन