रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बीमार और घायल घोड़े-खच्चरों के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने पशु पड़ाव स्थलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा है। उन्होंने पशुपालन विभाग को पशु क्रूरता की घटनाओं पर नजर बनाये रखते हुए जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निगरानी के लिए पूर्व में गठित टास्क फोर्स को भी भंग कर दिया है। उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स पशु कू्ररता के प्ररकणों के प्रति सजग नहीं थी।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन