उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा से लगे आदि कैलाश मंदिर के कपाट आगामी 10 मई को विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। इसके लिए मंदिर के पुजारियों समेत कुटी गांव के लोगों ने तैयारियां पूरी कर ली है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि धार्मिक मान्यता और विधि विधान के साथ कपाट खुलने के बाद लोग आदि कैलाश मंदिर में पूजा अर्चना और दर्शन कर सकेंगे। गौरतलब है कि बीते वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश की यात्रा कर दर्शन किए थे, जिसके बाद से देश दुनिया के लोगो में आदि कैलाश के प्रति रुझान बढ़ा है। हर साल शीतकाल में बर्फबारी के बाद मंदिर के कपाट बंद किए जाते हैं और ग्रीष्म काल में धार्मिक अनुष्ठान के साथ दर्शन के लिए कपाट खोले जाते हैं।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
आवास एवं शहरी विकास विभाग में सुधारों पर केंद्र से 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
विंटर कार्निवाल में मुख्यमंत्री धामी का संदेश: युवा नेतृत्व ही प्रदेश और देश का भविष्य