उत्तराखण्ड विधानसभा के सदन में कल समान नागरिक संहिता-यू॰सी॰सी का मसौदा रखा जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि विधानसभा में आयोजित कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में आज समान नागरिक संहिता- यू॰सी॰सी को सदन के पटल पर रखने को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा, कल विधानसभा में यू॰सी॰सी पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष से अपील की है कि वे पहले यू॰सी॰सी के मसौदे को सदन में पेश होने दें और इसकी रिर्पोट को पढ़कर ही अपनी प्रतिक्रिया दें। उन्होंने यू॰सी॰सी पर भ्रम फैलाने से बचने को कहा है। वहीं, विधानसभा में आज कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में विपक्ष सत्र के दौरान प्रश्नकाल कराने पर अड़ा रहा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने कहा कि इस विशेष सत्र में प्रश्नकाल नही होगा। इस पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने टिप्पणी की कि यह सत्र विशेष नही है क्योंकि इसमें प्रश्नकाल ही नही है।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
आवास एवं शहरी विकास विभाग में सुधारों पर केंद्र से 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
विंटर कार्निवाल में मुख्यमंत्री धामी का संदेश: युवा नेतृत्व ही प्रदेश और देश का भविष्य