मौसम विभाग ने 27 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटे प्रदेश के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश की उम्मीद है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश और भूस्खलन से 100 से अधिक सड़कें अवरुद्ध है। जिन्हें खोलने का प्रयास जारी है। राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बारिश के कारण टौंस नदी (मोरी) चेतावनी के निशान से ऊपर बह रही है। इस संबंध में उत्तरकाशी जिलाधिकारी को जलस्तर की निगरानी और सावधानी बरतने को कहा गया है।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन