नए साल में राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इसके चलते पहाड़ी क्षेत्रों के पर्यटन स्थलों में सैलानियों की आवाजाही शुरू हो गई है। नए साल के लिए होटलों की बुकिंग पहले से ही हो गईं हैं, जिससे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने आगामी 30 और 31 दिसंबर को राज्य के ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी का अनुमान जताया है। वहीं, राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने के कारण ठण्ड में काफी बढोतरी हो गई है।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
आवास एवं शहरी विकास विभाग में सुधारों पर केंद्र से 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
विंटर कार्निवाल में मुख्यमंत्री धामी का संदेश: युवा नेतृत्व ही प्रदेश और देश का भविष्य