उत्तराखंड में मानसून सीजन के दौरान आपदा राहत बचाव कार्यों के लिए तीन हेलीकॉप्टर तैनात किए जाएंगे। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन एवं विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने कंपनियों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि पिछले दिनों नागरिक उड्डयन एवं विकास प्राधिकरण ने इसका टेंडर जारी किया था। उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के एक सप्ताह में हेलीकॉप्टर तैनात कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार सरकार राहत-बचाव कार्यों के लिए हेलीकॉप्टर तैनात कर रही हैं, जिनका बजट आपदा प्रबंधन विभाग खर्च करेगा।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
आवास एवं शहरी विकास विभाग में सुधारों पर केंद्र से 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
विंटर कार्निवाल में मुख्यमंत्री धामी का संदेश: युवा नेतृत्व ही प्रदेश और देश का भविष्य