चीन में 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले पैरा एशियन गेम 2022 के लिए भारतीय टीम में प्रदेश के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिसमें उधमसिंह नगर के कालीनगर निवासी नीलिमा राय और हल्द्वानी निवासी निर्मला मेहता शामिल हैं। ऑलराउंडर खिलाड़ी नीलिमा राय का चयन लॉन बॉल, थ्रो बॉल, तैराकी और अन्य पैरा खेलों के लिए हुआ है। तीलू रौतेली अवार्ड से सम्मानित नीलिमा रॉय वर्तमान में भारतीय महिला पैरा थ्रो बॉल की कप्तान हैं। आकाशवाणी से बातचीत में पैरा आलराउंडर खिलाड़ी नीलिमा ने बताया कि उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं में 22 पदक जीते हैं।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
आवास एवं शहरी विकास विभाग में सुधारों पर केंद्र से 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
विंटर कार्निवाल में मुख्यमंत्री धामी का संदेश: युवा नेतृत्व ही प्रदेश और देश का भविष्य