देवभूमि उत्तराखंड और सिख समुदाय की आस्था का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। टनकपुर (उत्तराखंड) से तख्त श्री नांदेड़ साहिब (महाराष्ट्र) तक नई रेल सेवा की शुरुआत को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण कदम से अब देश के प्रमुख पवित्र स्थलों में से एक नांदेड़ साहिब की यात्रा उत्तराखंड के हजारों श्रद्धालुओं के लिए और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक हो सकेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल उत्तराखंड के सिख समुदाय और श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करता है, बल्कि प्रदेश के धार्मिक पर्यटन को भी नई दिशा प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि टनकपुर से शुरू होने वाली यह नई रेल सेवा तराई क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखंड के श्रद्धालुओं को सीधा लाभ देगी। यह रेल संपर्क सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता को प्रबल बनाते हुए उत्तराखंड को राष्ट्रीय धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर और सशक्त रूप से स्थापित करेगा।
प्रदेश सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में, राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है। नई रेल सुविधा उत्तराखंड की कनेक्टिविटी को और मजबूत करते हुए व्यापार, पर्यटन तथा सांस्कृतिक यात्राओं को भी नई गति प्रदान करेगी।

More Stories
दीपावली के बाद दून की हवा हुई जहरीली, AQI 259 तक पहुंचा; सांस के मरीजों की बढ़ी चिंता
राज्य स्थापना दिवस पर PM मोदी का CM धामी को पत्र, उत्तराखंड की 26 साल की विकास यात्रा और उपलब्धियों की सराहना
23 साल पुराने मामले ने फिर पकड़ा तूल, हरक सिंह रावत पर जैनी ने लगाए गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट और केस दोबारा खोलने की मांग