November 8, 2026

UKND

Hindi News

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- इस बार भी जवानों के बीच मनाऊंगा दीपावली

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा की कामना की।

https://x.com/narendramodi/status/2119029619341013080?a=SmAyHREQghOg4W-EXK0&s=46

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह भी देशवासियों की तरह दिवाली का त्योहार बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं। उन्होंने बताया कि दिवाली के अवसर पर देश के वीर सैनिकों के बीच समय बिताना उनकी एक नियमित परंपरा बन गई है और इस वर्ष भी वह इस परंपरा को जारी रखेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा, “आपकी तरह, मैं भी दिवाली बहुत उत्साह के साथ मनाता हूं। जैसा कि आप जानते हैं, यह मेरी एक नियमित परंपरा बन गई है कि मैं इस समय को हमारे सैनिकों के बीच बिताऊं। इस परंपरा को मैं इस साल भी जारी रखूंगा।”

प्रधानमंत्री के इस संदेश में देश की सीमाओं पर तैनात उन जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव भी झलकता है, जो त्योहारों पर अपने परिवारों से दूर रहकर देश की सुरक्षा में डटे रहते हैं।